धमतरी,
हड़ताल का 23वां दिन – 10 सूत्रीय मांगों को लेकर जल सत्याग्रह का आयोजन
आज दिनांक 09 सितंबर 2025 को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारी संघ, छत्तीसगढ़ द्वारा अपनी 10 सूत्रीय जायज़ मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल के 23वें दिन एक जल सत्याग्रह का आयोजन किया गया। यह जल सत्याग्रह NHM कर्मचारियों के सरकार की उदासीनता के खिलाफ एक प्रतीकात्मक विरोध थी।
जल सत्याग्रह गौरव ग्राम कंडेल में किया गया। गौरव ग्राम कंडेल में सन् 1920 में नहर कर के लिए सत्याग्रह किया था जिसमें मुख्य भूमिका बाबू छोटे लाल श्रीवास्तव और प सुंदरलाल शर्मा के नेतृत्व में नहर सत्याग्रह किया गया था, जोकि सफल रहा और अंग्रेज द्वारा कर निर्णय को वापस लिया गया इसलिए दिसंबर 1920 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी धमतरी आये थे। इसी तारतम्य में एन एच एम कर्मचारी संघ जिला धमतरी इकाई के कर्मचारियों द्वारा संविदा प्रथा से आजादी पाने के लिए ग्राम कंडेल में जल सत्याग्रह किया।