google.com, pub-4211912006974344, DIRECT, f08c47fec0942fa0 Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, सिंह, तुला, कुंभ, मिथुन वालों के जीवन में खूब मचेगी उथल-पुथल - BBC Hindi News

Aaj Ka Rashifal: मेष, कन्या, सिंह, तुला, कुंभ, मिथुन वालों के जीवन में खूब मचेगी उथल-पुथल

Aaj Ka Rashifal  / मेष राशि में सूर्य और शुक्र। वृषभ राशि में गुरु। केतु कन्या राशि में। शनि कुंभ राशि में। बुध, मंगल, चंद्र और राहु मीन राशि में। अंगार योग, ग्रहण योग, लक्ष्मी योग। परस्पर विरोध वाले कई ग्रह बैठे हैं, लेकिन किसी भी शुभ ग्रह का कोई यहां पर और शुभ फल का कोई मतलब नहीं है। ये एक नकारात्मक योग बन रहा है, जो जनमानस के लिए शुभ नहीं है।

RELATED POSTS

राशिफल-

मेष राशि- अनाब-सनाब खर्चें होंगे। मन भयभीत रहेगा। स्वास्थ्य मध्यम। सर दर्द, नेत्र पीड़ा, इत्यादि रहेगी। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक रहेगी। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी ठीक-ठाक समय रहेगा। बहुत अच्छा नहीं रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम, संतान की स्थिति भी मध्यम है और व्यापार भी मध्यम दिख रहा है। यात्रा में कष्ट संभव होगा। अशुभ या भ्रामक समाचार की प्राप्ति होगी। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ नहीं दिख रही है। कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान, व्यापार मध्यम दिख रहा है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कर्क राशि- स्वास्थ्य मध्यम है। यात्रा में कष्ट संभव है। मान-प्रतिष्ठा पर आंच आ सकती है। प्रेम,संतान, व्यापार अच्छा नहीं दिख रहा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। बहुत बचकर पार करें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर् ध्यान दें। स्वयं के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी की स्थिति अच्छी नहीं है। किसी विपरित लिंगी संबंध में कोई इलिगेशन लग सकता है। ध्यान रखिए। लाल वस्तु का दान करें।

तुला राशि- शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, लेकिन घोर डिस्टर्बिंग समय रहेगा। प्रेम, संतान ठीक-ठाक। व्यापार भी ठीक रहेगा। लाल वस्तु का दान करें।

वृश्चिक राशि- मानसिक अवसाद बना रहेगा। प्रेम में तू-तू, मैं- मैं। मन बहुत ही परेशानी में रहेगा। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों के लिए बड़ा ही खराब समय। असमंजस की स्थिति बनी रहेगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार अच्छा नहीं है। काली वस्तु का दान करें।

धनु राशि- गृह-कलह के संकेत हैं। घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। मां अस्वस्थ रहेंगी। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में प्रॅाब्लम होगी। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बिल्कुल खराब है। लाल वस्तु पास रखें।

मकर राशि- कोई नए व्यापार की शुरुआत न करें। अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यावसायिक स्थिति नकारात्मक दिख रही है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- धन-हानि के संकेत हैं। किसी भी तरीके का कोई निवेश न करें। रुपये, पैसे के मार्ग की समीक्षा कर लें। कुटुंब से न उलझें। गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- स्वास्थ्य प्रभावित दिख रहा है। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं या कोई नकारात्मक ऊर्ज रहेगी प्रेम में। बच्चों की सेहत को लेकर मन परेशान रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार बिल्कुल भी ठीक नहीं है। काली वस्तु का दान करें।

bbchindinews_1

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.