Home छत्तीसगढ़

निगम के गड्ढे में गिरा बच्चा, आयुक्त ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, दिए ये निर्देश……

BBC Hindi News by BBC Hindi News
April 14, 2025
0
निगम के गड्ढे में गिरा बच्चा, आयुक्त ने अधिकारियों को नोटिस जारी कर 24 घंटे में मांगा स्पष्टीकरण, दिए ये निर्देश……
Post Views: 182

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में निगम के गड्ढे में तीन वर्षीय बच्चे के गिरने के मामले में निगम जोन आयुक्त ने निगम अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। आयुक्त ने 24 घंटे के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही गड्ढे को तत्काल पाटने का निर्देश जारी किया है।

RELATED POSTS

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “

” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “

“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”

निगम जोन 6 क्षेत्र में छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे में पास में निवासरत बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया। घटना की पुनरावृति रोकने आयुक्त ने जोन 6 जोन कमिश्नर, कार्यपालन अभियंता, प्रभारी सहायक अभियंता, उप अभियंता, जल कार्य ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस दिया।

नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 6 के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शीतला मन्दिर के पास पेयजल कार्य करने खोदे गए गड्ढे में एक बच्चा खेलते समय अचानक गिर गया। तत्काल बच्चे को एक युवक ने बाहर निकाल लिया। बच्चा पूरी तरह सुरक्षित और पूर्ण स्वस्थ है। राजधानी शहर रायपुर में घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने नगर निगम जोन 6 जोन कमिश्नर हितेन्द्र यादव, कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा, प्रभारी सहायक अभियंता आशीष श्रीवास्तव, उप अभियंता हिमांशु चंद्राकर, जल कार्य ठेकेदार कमल रात्रे को कारण बताओ नोटिस जारी कर 24 घण्टे के भीतर लिखित स्पष्टीकरण माँगा है।

आयुक्त ने सभी जोनों के सम्बंधित अधिकारियों को पेयजल कार्य हेतु खोदे गए गड्ढे को कार्य उपरांत तत्काल पाटने, पर्याप्त सुरक्षा घेरा चारों ओर लगाने, लाल झंडी लगाए जाने के निर्देश दिए हैँ। अन्यथा की स्थिति में एकपक्षीय अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की नगर निगम रायपुर के सभी जोन कमिश्नरों, कार्यपालन अभियंताओं, सहायक अभियंताओं, उप अभियंताओं को चेतावनी आयुक्त द्वारा दी घटना की पुनरावृति रोकने के उद्देश्य से दी गयी है।

दरअसल, ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ नगर के शीतला मंदिर के पास का है। निगम को गंदे पानी की शिकायत मिली थी। इस शिकायत पर निगम के कर्मचारियों ने गड्ढा खोदा और उसे खुला ही छोड़ दिया। बड़ी लापरवाही ये रही कि गड्ढे के आसपास किसी तरह का कोई सुरक्षा घेरा नहीं लगाया गया था।

12 अप्रैल शनिवार की रात तीन वर्षीय बालक खेलते खेलते गड्ढे में जा गिरा। बच्चे को गिरता देख एक बाइक सवार ने अपनी गाड़ी रोकी और सीधे गड्ढे में जा कूदा। इतने में मोहल्ले वाले भी मौके पर पहुंच गये थे। गनीमत ये रही कि सहीं समय पर बच्चे को पानी से बाहर निकाल लिया गया और उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। बच्चा अब पूरी तरह से स्वस्थ है।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
ShareSend
BBC Hindi News

BBC Hindi News

Related Posts

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “
छत्तीसगढ़

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “

August 24, 2025
” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “
छत्तीसगढ़

” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “

August 23, 2025
“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”
छत्तीसगढ़

“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”

August 22, 2025
” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “
छत्तीसगढ़

” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “

August 22, 2025
“जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”
छत्तीसगढ़

“जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

August 21, 2025
छत्तीसगढ़

“जिले को मिली नई सौगात,सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

August 21, 2025
Next Post
छत्तीसगढ़ में नक्सली ले रहे अंतिम सांस, ये 3 जिले हुए नक्सल मुक्त, इस रेंज में आते हैं तीनों जिले…..

छत्तीसगढ़ में नक्सली ले रहे अंतिम सांस, ये 3 जिले हुए नक्सल मुक्त, इस रेंज में आते हैं तीनों जिले…..

शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने का मौका, 15 अप्रैल को होगा जॉब फेयर का आयोजन..

शिक्षित बेरोजगारों के लिए रोजगार पाने का मौका, 15 अप्रैल को होगा जॉब फेयर का आयोजन..

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Live Cricket Scores

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing
BBC Hindi News

BBC Hindi News is an online news portal that publishes latest and breaking news from all around the nation.

Recent Posts

  • ” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “
  • ” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “
  • “भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”
  • ” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “
  • “जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”
  • “जिले को मिली नई सौगात,सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

Categories

  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छात्र
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • धर्म
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौषम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य की खबरें
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल प्रदेश

Contact Us

Email : contact-bbchindinews.in@gmail.com, mpcglive.in@gmail.com
Phone : 9993058900, 9424257566
Website : bbchindinews.in

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
← CM विष्णु देव साय ने डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर उन्हें किया नमन.. ← छत्तीसगढ़ में नक्सली ले रहे अंतिम सांस, ये 3 जिले हुए नक्सल मुक्त, इस रेंज में आते हैं तीनों जिले…..