मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली में वित्तीय गबन और धोखाधड़ी के मामले में लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राचार्य पर गाज गिराई है। एकलव्य आदर्श विद्यालय के प्राचार्य के खिलाफ शासकीय राशि अनियमितता करने की शिकायत हुई थी। विद्यालय में लाखों रुपए का बजट महीने में आता है, जिसमें खुलकर गड़बड़ी कर शासकीय राशि का दुरुपयोग किया गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने प्राचार्य को अनियमितता में निलंबित कर दिया है।