RELATED POSTS
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने राज्य की मोहन यादव सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरकार ओबीसी समाज के साथ अन्याय और संविधान का उल्लंघन कर रही है। उन्होंने ऐलान किया कि कांग्रेस 27% ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर अब सड़क पर उतरेगी।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दोनों नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने तत्काल 27% आरक्षण लागू नहीं किया, तो कांग्रेस पूरे प्रदेश में धरना, प्रदर्शन, रैली और जन-जागरण अभियान चलाएगी। यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा जब तक ओबीसी समाज को उनका संवैधानिक हक नहीं मिल जाता।
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने सुप्रीम कोर्ट के स्पष्ट निर्देशों को भी नजरअंदाज किया है और ओबीसी आरक्षण को लेकर टालमटोल की राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह सोच ओबीसी विरोधी मानसिकता को दर्शाती है, जो लोकतंत्र और सामाजिक न्याय की आत्मा के खिलाफ है।
कांग्रेस नेताओं ने सरकार पर यह भी आरोप लगाया कि ओबीसी समुदाय को उनके अधिकारों से वंचित करने के लिए जानबूझकर संविधान के मूल ढांचे से छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ राजनीतिक नहीं, बल्कि सामाजिक संघर्ष है – और कांग्रेस इसमें पीछे नहीं हटेगी।
ओबीसी आरक्षण मध्य प्रदेश कांग्रेस के आंदोलन के केंद्र में है और आने वाले दिनों में यह मुद्दा राज्य की राजनीति को नई दिशा दे सकता है। कांग्रेस का दावा है कि वह ओबीसी समाज के साथ मिलकर सरकार की नीतियों को बेनकाब करेगी।