Home छत्तीसगढ़

“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन”

'खैरागढ़-छुईखदान-गंडई को दी 611 करोड़ से अधिक की विकास सौगात'

bbchindinews_1 by bbchindinews_1
August 13, 2025
Reading Time: 1 min read
0
“मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन”
Post Views: 107

RELATED POSTS

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “

” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “

“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”

खैरागढ़ : ( छत्तीसगढ़) मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का ।संगीत नगरी खैरागढ़ में आगमन हुआ वे विभिन्न विकास कार्यो के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए’ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का संगीत नगरी में प्रथम आगमन था’ उन्होंने ने बुधवार को खैरागढ़ प्रवास के दौरान नवीन जिला कार्यालय परिसर पिपरिया में आयोजित भव्य भूमिपूजन, लोकार्पण एवं हितग्राही सम्मान समारोह में खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले को 611 करोड़ 21 लाख रुपये से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने संबोधन में कहा कि यह दिन जिले के लिए विकास की नई इबारत लिखने वाला है। हमारी प्राथमिकता है,कि विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुँचे और इसका लाभ लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाए।। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” मंत्र को दोहराते हुए प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी |

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये विकास कार्य “विकसित खैरागढ़” के सपने को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा।। उन्होंने खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के पैलीमेटा को पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने, छुईखदान में 50 लाख रुपये की लागत से उच्च स्तरीय पानी टंकी निर्माण, पान की खेती को बढ़ावा देने के लिए ‘पान कैफे’ खोलने, खैरागढ़ में 500 सीटर ऑडिटोरियम निर्माण और मुढ़ीपार में महाविद्यालय खोलने की घोषणाएं कीं।।


अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि सरकार हर वर्ग के कल्याण के लिए योजनाओं को तेज़ी से धरातल पर उतार रही है।। किसानों के लिए प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान की खरीदी 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख मकानों को स्वीकृति मिली है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर भी बढ़ रहे हैं।।
महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ‘महतारी वंदन योजना’ को क्रांतिकारी बताते हुए,मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इसके तहत 70 लाख महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है।। जिससे वे आत्मनिर्भर हो रही हैं।। तेंदूपत्ता के समर्थन मूल्य में वृद्धि की है और भूमिहीन मजदूरों को 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदाय किया जा रहा है।।उन्होंने बताया कि श्रीरामलला दर्शन योजना के तहत अब तक 22 हजार श्रद्धालु अयोध्या जा चुके हैं।।

उन्होंने 470 करोड़ 98 लाख रुपये की लागत के 18 कार्यों का भूमिपूजन तथा 140 करोड़ 23 लाख रुपये की लागत के 53 कार्यों का लोकार्पण किया।।
कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री लखन लाल देवांगन, सांसद संतोष पांडेय, खैरागढ़ विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रियंका ताम्रकार, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह, पूर्व विधायक कोमल जंघेल,जिला केंद्रीय बैंक राजनांदगांव के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, नगर पालिका अध्यक्ष गिरीराज चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्री शैलेन्द्र त्रिपाठी, जनपद पंचायत अध्यक्ष छुईखदान पुष्पा प्रकाश वर्मा,कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल, पुलिस अधीक्षक लक्ष्य शर्मा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेम कुमार पटेल सहित, जिला पंचायत सदस्य ललित चोपड़ा,अरूणा राजू बनाफर,जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी और हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। समारोह की शुरुआत छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलन से हुई और इस दौरान जिले का थीम सॉन्ग भी विमोचित किया गया।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम से पूर्व जिला प्रशासन द्वारा लगाए गए विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन भी किया, जिनमें कृषि, उद्यानिकी, लोक निर्माण, शिक्षा ,पंचायत सहित अन्य विभागों की योजनाएं और उपलब्धियां प्रदर्शित थीं। उन्होंने प्रत्येक स्टाल पर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली, पात्र हितग्राहियों को लाभ वितरित किया और योजनाओं के समयबद्ध एवं पारदर्शी क्रियान्वयन के निर्देश दिए

Buy JNews
ADVERTISEMENT

कार्यक्रम स्थल पर उत्साह और उल्लास का माहौल था।। आमजन ने इस दिन को जिले के विकास इतिहास का स्वर्णिम अध्याय बताते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से आने वाले वर्षों में क्षेत्र की तस्वीर और तक़दीर दोनों बदलेंगी।।
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह
ने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि यह देश की पहली सरकार है,जो किसानों से 31 सौ रुपये प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी कर रही है।।उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उन्हें पूर्णतः लागू करना है।।
राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पांडे और जिला पंचायत उपाध्यक्ष विक्रांत सिंह ने भी जिले के विकास के लिए अनेक सुझाव दिए।। विधायक यशोदा नीलांबर वर्मा ने भी खैरागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मांग पत्र सौंपा।।कलेक्टर इंद्रजीत चंद्रवाल ने स्वागत भाषण में जिले के विकास कार्यों का प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।।
कार्यक्रम में मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।।

Tags: #राज्य
ShareSend
bbchindinews_1

bbchindinews_1

Related Posts

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “
छत्तीसगढ़

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “

August 24, 2025
” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “
छत्तीसगढ़

” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “

August 23, 2025
“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”
छत्तीसगढ़

“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”

August 22, 2025
” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “
छत्तीसगढ़

” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “

August 22, 2025
“जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”
छत्तीसगढ़

“जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

August 21, 2025
छत्तीसगढ़

“जिले को मिली नई सौगात,सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

August 21, 2025
Next Post
“हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन’

"हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन'

राम माधव ने कहा, भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, भाजपा-आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं…

राम माधव ने कहा, भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, भाजपा-आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं…

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Live Cricket Scores

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing
BBC Hindi News

BBC Hindi News is an online news portal that publishes latest and breaking news from all around the nation.

Recent Posts

  • ” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “
  • ” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “
  • “भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”
  • ” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “
  • “जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”
  • “जिले को मिली नई सौगात,सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

Categories

  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छात्र
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • धर्म
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौषम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य की खबरें
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल प्रदेश

Contact Us

Email : contact-bbchindinews.in@gmail.com, mpcglive.in@gmail.com
Phone : 9993058900, 9424257566
Website : bbchindinews.in

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
← बाढ़ की कहर से बिहार मे 9 जिलों के 16 लाख लोग हुए प्रभावित बचाव कार्य हुई तेज… ← “हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन’