भोपाल: मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक महकमे में बड़ा बदलाव करते हुए 9 वरिष्ठ IAS अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इस बदलाव की सबसे बड़ी और अहम नियुक्ति नीरज मंडलोई की हुई है, जिन्हें मुख्यमंत्री मोहन यादव के कार्यालय में नया अतिरिक्त मुख्य सचिव (ACS) बनाया गया है। वे डॉ. राजेश रजौरा की जगह लेंगे।
सरकारी आदेश के मुताबिक, डॉ. राजेश रजौरा को अब नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण और जल संसाधन विभाग का अतिरिक्त मुख्य सचिव बनाया गया है। वहीं, नीरज मंडलोई को मुख्यमंत्री कार्यालय के साथ-साथ ऊर्जा विभाग और लोक सेवा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी भी दी गई है। यानी अब वे राज्य के कई अहम प्रशासनिक कार्यों को संभालेंगे।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की नई पोस्टिंग इस प्रकार है:
-
संजय दुबे – नगरीय विकास एवं आवास विभाग, अतिरिक्त मुख्य सचिव
-
राखी सहाय – मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (MPPSC), सचिव
-
संजय कुमार शुक्ला – सामान्य प्रशासन विभाग (GAD), अतिरिक्त मुख्य सचिव
-
डीपी आहूजा – सहकारिता विभाग, प्रमुख सचिव
-
एम. सेल्वेन्द्रन – कार्मिक, सामान्य प्रशासन विभाग, सचिव
-
निशांत वर्वड़े – कृषि विभाग, सचिव
-
प्रबल सिपाही – उच्च शिक्षा विभाग, आयुक्त