google.com, pub-4211912006974344, DIRECT, f08c47fec0942fa0 इस कॉलेज के नाम पर चलाई गई नोटशीट...गांधी मेडिकल कॉलेज में बिना परीक्षा के की गईं 17 नियुक्तियां - BBC Hindi News

इस कॉलेज के नाम पर चलाई गई नोटशीट…गांधी मेडिकल कॉलेज में बिना परीक्षा के की गईं 17 नियुक्तियां

RELATED POSTS

Recruitment Scam: भोपाल के गांधी मेडिकल कॉलेज (GMC) से भर्ती घोटाले का मामला सामने आया है। जहां कॉलेज ने 2021 में लैब टेक्नीशियन, असिस्टेंट और अटेंडेंट के 60 पदों के लिए भर्ती निकाली थी। MP ऑनलाइन के जरिए आवेदन तो बुलाए, लेकिन भर्ती नियम को दरकिनार कर लैब असिस्टेंट के 16 और टेक्नीशियन का 1 पद को मिलाकर 17 पदों पर बिना परीक्षा के नियुक्ति कर ली गईं। जबकि लैब अटेंडेंट के पदों के लिए परीक्षा करवाई गई थी। भर्ती के लिए जो नोटशीट चलाई गई, वो ABV विदिशा के नाम पर थी।

   ये हैं जिम्मेदार

सितंबर 2021 में ऑर्थोपेडिक्स विभाग के प्राध्यापक डॉ. जतिन शुक्ला डीन थे। तत्कालीन विभागाध्यक्ष फार्माकोलॉजी विभाग डॉ. एके जैन इस भर्ती के नोडल अधिकारी थे। दस्तावेजों के सत्यापन और स्कूटनी के लिए 10 सदस्यों की कमेटी बनाई गई थी।

डीएमआई डॉ एके श्रीवास्तव ने बताया कि, हमें तो सिर्फ सत्यापन के लिए नोडल बनाया गया था। इस नोटशीट के बारे में हमें कोई जानकारी नहीं है। शायद यह नोटशीट गलत निकाली गई होगी।

   भर्ती के लिए नियम

सीधी भर्ती

लिखित परीक्षा या साक्षात्कार दोनों के जरिए भर्ती होगी। मेरिट पदों पर अवलोकन कर किया जाएगा। एक साल का परिवीक्षा अवधि के लिए अनुबंध किया जाएगा।

पदोन्नति पर

सेवा अवधि का मूल्यांक, साक्षात्कार और लिखित परीक्षा से ही भर्ती होगी सकेगी।

   मामले की जांच

गांधी मेडिकल कॉलेज (Recruitment Scam) के इस भर्ती मेडिकल कॉलेज की जांच सरकार ने शुरू कर दी है। जल्द ही मामले की पड़ताल कर सच्चाई सामने लाई जाएगी।

   पहले भी विवादों में रहा ‘GMC’

गांधी मेडिकल कॉलेज पहले भी विवादों में रहा है। कुछ महीनों पहले यहां एक बार डॉक्टर पर चोरी का आरोप लगाया गया था। जिसकी जांच कर असलियत को सामने लाई गई थी। तो वहीं कॉलेज की जूनियर डॉक्टर ने खुदकुशी करली थी, जो कि 3 महिने की प्रग्नेंट थी। डॉक्टर द्वारा पढ़ाई पूरी कर लेने के बाद भी थीसिस मंजूर नहीं की गई थी।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
bbchindinews_1

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.