google.com, pub-4211912006974344, DIRECT, f08c47fec0942fa0 विधानसभा अध्यक्ष का फैसला : एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना, अब क्या करेंगे उद्धव ठाकरे - BBC Hindi News

विधानसभा अध्यक्ष का फैसला : एकनाथ शिंदे गुट ही असली शिवसेना, अब क्या करेंगे उद्धव ठाकरे

मुंबई। महाराष्ट्र में एकनाथ शिंदे की सरकार बच गई है। विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर ने शिंदे गुट के विधायकों को योग्य माना है यानी शिंदे गुट ही असली शिवसेना है। नार्वेकर ने शिंदे और उनके गुट के विधायकों की सदस्यता रद्द नहीं की है। इसी के साथ ही विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग वाली याचिकाएं खारिज हो गई। इस फैसले के बाद ये तय हो गया कि शिंदे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री बने रहेंगे।

RELATED POSTS

विधानसभा अध्यक्ष के इस फैसले के बाद उद्धव ठाकरे गुट ने सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला किया है।  शिवसेना (UBT) सांसद संजय राउत ने कहा कि, ‘आज का फैसला कोई न्याय नहीं है ये एक षड्यंत्र है, हम सुप्रीम कोर्ट जरूर जाएंगे। हमारी लड़ाई न्यायालय में जारी रहेगी।’

बता दें कि 20 जून 2022 को एकनाथ शिंदे और 39 विधायकों ने शिवसेना से बगावत कर दी थी। सभी बीजेपी के साथ गठबंधन करके सरकार बना ली थी। बीजेपी ने शिंदे को बगावत का ईनाम देकर उन्हें सीएम बनाया। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को डिप्टी सीएम बनाया गया।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
BBC Hindi News

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.