Home छत्तीसगढ़

एकता के साथ आगे बढ़ रहा दिल्लीवार समाज,,विशाल देशमुख

दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज बालोद का वार्षिक अधिवेशन

BBC Hindi News by BBC Hindi News
February 2, 2025
Reading Time: 1 min read
0
एकता के साथ आगे बढ़ रहा दिल्लीवार समाज,,विशाल देशमुख
Post Views: 323

बालोद:–दिल्लीवार कूर्मि भवन सिविल लाइन बालोद में रविवार को दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई बालोद का वार्षिक अधिवेशन आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में नवनिर्मित भवन का लोकार्पण भी किया गया। समाज की विभिन्न प्रतिभाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर समाज के बच्चों के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। कार्यक्रम के अतिथियों ने समाज में एकता के साथ आगे बढ़ने पर बल दिया।

RELATED POSTS

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “

” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “

“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”


आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विशाल देशमुख ( पूर्व प्रबंधक एवं जिला विपणन अधिकारी छ.ग. राज्य सह. विपणन संघ रायपुर) थे। अति विशिष्ट अतिथि राजेन्द्र हरमुख (अध्यक्ष, दि.कू.क्ष. समाज (छ.ग.), डी.एस. देशमुख (संरक्षक, दि. कू. क्ष. समाज बालोद (से.नि. व्याख्याता बालोद) थे। अध्यक्षता
वाई. के. देशमुख (अध्यक्ष, दि.कू.क्ष. समाज नगर इकाई बालोद) ने की।


विशिष्ट अतिथि गण
विरेन्द्र देशमुख (आयुर्वेदिक चिकित्सक भेड़ी (सु), अशोक देशमुख (महामंत्री, दि. कू.क्ष. समाज (छ.ग.),
प्रीति देशमुख ( अध्यक्ष, दि.कू.क्ष. महिला समाज (छ.ग.), सुरेन्द्र देशमुख ( अध्यक्ष, सर्व कूर्मि समाज जिला बालोद (छ.ग.), चेमन देशमुख महामंत्री, सर्व कूर्मि समाज जिला बालोद (छ.ग.), डॉ. बुद्धेश्वरी देशमुख ( चिकित्सा अधिकारी, प्रसूति विभाग जिला चिकि, राजनांदगांव),
यशवंत दिल्लीवार (उपाध्यक्ष, दि. कू.क्ष. समाज (छ.ग.), मिलाप देशमुख (कोषाध्यक्ष, दि.कू.क्ष. समाज (छ.ग.) व चंद्रिका देशमुख राजनांदगांव इकाई अध्यक्ष, दल्लीराजहरा इकाई अध्यक्ष दुर्गा देशमुख व अन्य आमंत्रित अतिथिगण उपस्थित थे। द्वितीय सत्र में नगर इकाई महिला अधिवेशन हुआ। इसकी अध्यक्षता श्रीमती पुष्पा देशमुख अध्यक्ष दि.कू.क्ष. महिला समिति नगर इकाई बालोद ने की। महिला समिति के सदस्यों का सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में नगर इकाई के पदाधिकारी
अध्यक्ष वाई.के. देशमुख, उपाध्यक्ष मालवीय देशमुख, सचिव धर्मेन्द्र देशमुख, कोषाध्यक्ष भोलेश्वर अमृत, सह सचिव सुरेन्द्र हरमुख, संरक्षक रोमन लाल सुकतेल, संरक्षक डी.एस. देशमुख, संरक्षक तेजराम देशमुख, सलाहकार डॉ. रूपेन्द्र देशमुख, हीरासिंह देशमुख, कार्यकारिणी सदस्य जगदीश प्रसाद देशमुख, उमेश देशमुख, ललित हरदेल, खिलावन देशमुख टिकेन्द्र हरदेल, षडेन्द्र देशमुख, पुरुषोत्तम देशमुख, सुरेन्द्र देशमुख, कृष्ण कुमार हरदेल, ढालेश दिल्लीवार, जोन प्रमुख तुमेश्वर देशमुख, कविलास देशमुख, अशोक देशमुख, कृष्ण कुमार हरदेल आदि रहे। सचिव प्रतिवेदन धर्मेंद्र देशमुख और स्वागत भाषण अध्यक्ष वाई के देशमुख ने प्रस्तुत किया।

समाज में शिक्षा व संस्कार की जरूरत
विशेष अतिथि गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने कहा कि आज बच्चों में शिक्षा व संस्कार की जरूरत है।माता पिता से बढ़कर कोई नहीं है, यह बात आने वाली पीढी को बतानी होगी। उन्होंने लिमोरा में बन रहे 64 योगिनी मंदिर की विस्तृत जानकारी दी।
मुख्य अतिथि विशाल देशमुख ने कहा कि हमारा समाज बहुत तेजी के साथ विकास कर रहा है। समाज में शिक्षा व व्यवसाय के क्षेत्र में और बहुत काम करने की जरूरत है।
कार्यक्रम को विशेष अतिथि डॉक्टर बुद्धेश्वरी देशमुख ने कहा कि हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति हमेशा सजग रहना है, विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि परिश्रम से मंजिल जरूर मिलती है। समाज के अध्यक्ष डॉक्टर राजेंद्र हरमुख सहित अनेक अतिथियों ने संबोधित किया।


इनका किया गया सम्मान

जगत जननी सामान श्री रोमन_ रुक्मणी सुकतेल संरक्षक दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज नगर इकाई बालोद द्वारा नीट में चयनित तुषार देशमुख पिता भुनेश्वर देशमुख ग्राम डांडेसरा तथा सत्यम देशमुख पिता महेंद्र देशमुख ग्राम चंगोरी को दिया गया। इनके अलावा सीजीपीएससी चयनित मनीषा पिता विधेश सुकतेल, सेवानिवृत सम्मान उमेश देशमुख शिक्षा के क्षेत्र में, राकेश सुकतेल शिक्षा के क्षेत्र, जनार्दन सुकतेल शिक्षा के क्षेत्र, विवेक देशमुख रेलवे क्षेत्र को सम्मानित किया गया। पितामह सम्मान रोमन लाल सुकतेल संरक्षक दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज बालोद को प्रदान किया गया। नगर गौरव सम्मान व्यवसाय के क्षेत्र में सूर्यकांत देशमुख पिता दिलीप देशमुख, नगर गौरव प्रतिभावान सम्मान बोर्ड परीक्षा में 80% अंक अर्जित करने वाले छात्र 12वीं में पीयूष कुमार देशमुख पिता नूतन प्रसाद देशमुख, दसवीं में कुणाल पिता संतोष देशमुख, पत्रकारिता के क्षेत्र में सिटी प्रेस क्लब बालोद के अध्यक्ष टीकम पिपरिया को सम्मानित किया गया। खेलकूद के क्षेत्र में अनुराग देशमुख पिता संतोष कुमार देशमुख, अंशिका देशमुख पिता राजेश देशमुख, कुमारी स्तुति सुकतेल पिता आलोक सुकतेल, नूतन प्रसाद देशमुख पिता लक्ष्मण देशमुख को भी सम्मानित किया गया। इसी क्रम में जोन प्रभारियों का सम्मान किया गया। इनमें कृष्ण कुमार हरदेल मोखला माझी जोन, अशोक देशमुख कपिलेश्वर जोन, टूमेश्वर देशमुख शीतला जोन, कविलास देशमुख तांदुला जोन को भी सम्मानित किया गया। लाभांश वितरण का प्रतिवेदन पुरुषोत्तम देशमुख व भोलेश्वर अमृत ने प्रस्तुत किया। आभार प्रदर्शन मालवीय देशमुख उपाध्यक्ष दिल्लीवार कुर्मी क्षत्रिय समाज नगर इकाई बालोद ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में विशेष रूप से भवन निर्माण के लिए दानदाता डी एस देशमुख एवं वैद्य राज गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख का भी सम्मान किया गया।

Buy JNews
ADVERTISEMENT

खेल प्रतियोगिताओं में इन्हें किया गया पुरस्कृत
ईश्वर सरकार महिला पुरुष में बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें कुर्सी दौड़ में महिला वर्ग में प्रथम कुमुदनी देशमुख व द्वितीय महेश्वरी देशमुख रही। इसी प्रकार पुरुष वर्ग में प्रथम भोलेश्वर अमृत व द्वितीय सुरेंद्र हरमुख रहे। बच्चों में प्रथम लक्ष्य देशमुख व द्वितीय काव्या दिल्लीवार रहे। जलेबी दौड़ में प्रथम लक्ष्य देशमुख व द्वितीय नूतन देशमुख रहे।

Tags: #राज्य
ShareSend
BBC Hindi News

BBC Hindi News

Related Posts

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय  विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “
छत्तीसगढ़

” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “

August 24, 2025
” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “
छत्तीसगढ़

” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “

August 23, 2025
“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”
छत्तीसगढ़

“भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”

August 22, 2025
” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “
छत्तीसगढ़

” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “

August 22, 2025
“जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”
छत्तीसगढ़

“जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

August 21, 2025
छत्तीसगढ़

“जिले को मिली नई सौगात,सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

August 21, 2025
Next Post
ईव्हीएम के संचालन, मतदान के संबंध में दी गई जानकारी

ईव्हीएम के संचालन, मतदान के संबंध में दी गई जानकारी

नगर की बागडोर सौंपने के लिए बालोद की जनता आतुर

नगर की बागडोर सौंपने के लिए बालोद की जनता आतुर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Live Cricket Scores

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing
BBC Hindi News

BBC Hindi News is an online news portal that publishes latest and breaking news from all around the nation.

Recent Posts

  • ” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “
  • ” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “
  • “भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”
  • ” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “
  • “जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”
  • “जिले को मिली नई सौगात,सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

Categories

  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छात्र
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • धर्म
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौषम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य की खबरें
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल प्रदेश

Contact Us

Email : contact-bbchindinews.in@gmail.com, mpcglive.in@gmail.com
Phone : 9993058900, 9424257566
Website : bbchindinews.in

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
← थक गया हूं, अब नहीं चलाऊंगा!’ कुंभ मेले में ट्रेन छोड़कर चला गया ड्राइवर, फिर जो हुआ जानकर रह जाएंगे हैरान!.. ← ईव्हीएम के संचालन, मतदान के संबंध में दी गई जानकारी