पखांजूर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप पखांजूर पहुंच कर भाजपा नेता स्वर्गीय अशीम रॉय के गृह ग्राम चांदीपुर पहुंच कर परिजनों से मुलाकात की। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा क्षेत्रीय विधायक विक्रम सिंह उसेंडी हेलीकॉप्टर से दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे पखांजूर नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम के हेलीपैड पर उतरा वही कड़ी सुरक्षा के बीच चांदीपुर पिव्ही नंबर 28 स्वर्गीय अशीम रॉय के घर पहुंचे वही उप मुख्यमंत्री ने परिजनों के साथ मिला भाजपा नेता स्वर्गीय अशीम रॉय जी को श्रद्धांजलि अर्पित की,उन्होंने बताया कि हत्याकांड के आरोपों को गिरफ्तार कर लिया गया है पुलिस कुछ ही देर में प्रेस वार्ता कर खुलासा करेगी।