Home राज्य की खबरें

जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन की कार्यवाही शुरू

BBC Hindi News by BBC Hindi News
January 22, 2025
Reading Time: 1 min read
0
जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु नाम निर्देशन की कार्यवाही शुरू
Post Views: 259

 

RELATED POSTS

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…

प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल

शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…

बालोद,:–जिला निर्वाचन अधिकारी इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के मार्गदर्शन में जिले में नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 के सफल क्रियान्वयन हेतु आज से नाम निर्देशन की कार्यवाही नगरीय निकायों में शुरू हो गई है। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु 22 जनवरी से 28 जनवरी 2025 तक (25 जनवरी 2025 एवं 26 जनवरी 2025 सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) नाम निर्देशन की कार्यवाही की जा रही है। नाम निर्देशन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 जनवरी 2025 दोपहर 03 बजे तक नियत है। नाम निर्देशन पत्रो की सवींक्षा जाँच 29 जनवरी 2025 को किया जाएगा। अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 31 जनवरी 2025 दोपहर 03 बजे तक नियत है एवं निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना, प्रकाशन करना और निर्वाचन प्रतीको का आबंटन 31 जनवरी 2025 को रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा किया जाएगा।
नाम निर्देशन हेतु जिले के नगरीय निकायों में स्थान का निर्धारण किया गया है। जिसमें नगर पालिका परिषद बालोद के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बालोद निर्धारित है।

इसी प्रकार नगर पालिका परिषद दल्लीराजहरा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी दल्लीराजहरा, नगर पंचायत गुरूर के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय नगर पंचायत गुरूर, नगर पंचायत गुण्डरदेही के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व गुण्डरदेही, नगर पंचायत अर्जुन्दा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु न्यायालय तहसीलदार अर्जुन्दा, नगर पंचायत डौण्डीलोहारा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डीलोहारा, नगर पंचायत डौण्डी के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डौण्डी, नगर पंचायत चिखलाकसा के अध्यक्ष व पार्षद पद हेतु कार्यालय नगर पंचायत चिखलाकसा निर्धारित किया गया है। उक्त कार्यालयों में रसीद काउण्टर, नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने का काउण्टर बनाया गया है साथ ही मतदाता सूची का अवलोकन हेतु काउण्डर लगा है।

 

नाम निर्देशन पत्र हेतु जमानत राशि पार्षद के लिए 1000 रूपए एवं अध्यक्ष के लिए 10000 रूपए है । जिसमें अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग एवं महिला अभ्यर्थी का 50 प्रतिशत छूट है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछडा वर्ग हेतु सक्षम अधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। नाम निर्देशन का समय प्रातः 10.30 बजे से दोपहर 03 बजे तक हैं। नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु मतदान 11 फरवरी 2025 को प्रातः 08 बजे से शाम 05 बजे तक किया जाएगा।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
Tags: #राज्य
ShareSend
BBC Hindi News

BBC Hindi News

Related Posts

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…
राज्य की खबरें

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…

August 16, 2025
प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल
राज्य की खबरें

प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल

August 16, 2025
शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…
राज्य की खबरें

शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…

August 16, 2025
दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में पहुंचे बाबा रामदेव समेत कई जिलों के DC-SP , दी श्रद्धांजली
राज्य की खबरें

दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में पहुंचे बाबा रामदेव समेत कई जिलों के DC-SP , दी श्रद्धांजली

August 16, 2025
राम माधव ने कहा, भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, भाजपा-आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं…
राज्य की खबरें

राम माधव ने कहा, भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, भाजपा-आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं…

August 16, 2025
“हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन’
राज्य की खबरें

“हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन’

August 13, 2025
Next Post
अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध, ताबड़ तोड़ कार्यवाही

अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध, ताबड़ तोड़ कार्यवाही

कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

कलेक्टर ने संयुक्त जिला कार्यालय में फहराया तिरंगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Live Cricket Scores

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing
BBC Hindi News

BBC Hindi News is an online news portal that publishes latest and breaking news from all around the nation.

Recent Posts

  • ” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “
  • ” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “
  • “भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”
  • ” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “
  • “जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”
  • “जिले को मिली नई सौगात,सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

Categories

  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छात्र
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • धर्म
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौषम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य की खबरें
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल प्रदेश

Contact Us

Email : contact-bbchindinews.in@gmail.com, mpcglive.in@gmail.com
Phone : 9993058900, 9424257566
Website : bbchindinews.in

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
← बालोद पुलिस की आम नागरिको से अपील यातायात नियमों का पालन करें। ← अवैध शराब विक्रेताओं के विरूद्ध, ताबड़ तोड़ कार्यवाही