Home राज्य की खबरें

किसानों से मुलाक़ात करने उनके खेतों में पहुंचे कलेक्टर चन्द्रवाल

फसलों के वाजिब दाम दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने दिये निर्देश

BBC Hindi News by BBC Hindi News
December 26, 2024
Reading Time: 1 min read
0
किसानों से मुलाक़ात करने  उनके खेतों में पहुंचे कलेक्टर चन्द्रवाल
Post Views: 393

ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने कलेक्टर ने किसानों से उनके खेतों में पहुँचकर की मुलाकात

RELATED POSTS

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…

प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल

शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…

मटिया से भेड़िया नवागांव तक किसानों के खेतों में पैदल चलकर रबी फसल का किया मुआयना

चना एवं गेहूँ आदि फसलों का क्षेत्राच्छादन बढ़ाकर इसकी बिक्री की समुचित व्यवस्था करने तथा इसका वाजिब दाम दिलाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

बालोद,:–कलेक्टर इंद्रजीत चन्द्रवाल नें जिले में जल के संरक्षण एवं संवर्धन के उपायों के अंतर्गत जिले के किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसलों के पैदावार के लिए प्रोत्साहित करने आज किसानों से उनके खेतों में पहुँचकर उनसे मुलाकात की। इसके अंतर्गत श्री चन्द्रवाल आज जिले के बालोद विकासखण्ड के ग्राम मटिया में पहुँचकर किसानों द्वारा अपने खेतों में लगाए गए रबी फसलों का अवलोकन किया।

इस दौरान उन्होंने ग्राम मटिया से भेड़िया नवागांव तक किसानों के खेतों में पैदल चलकर रबी फसलों का मुआयना किया। श्री चन्द्रवाल किसानों द्वारा अपने खेतों में लगाए गए ग्रीष्मकालीन धान के बदले चना, गेहूँ, सरसों, लाखड़ी आदि फसल को देखकर बहुत ही प्रसन्नचित हुए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को ग्राम मटिया एवं आसपास के गांवों में चना एवं गेहँू आदि फसलों का क्षेत्राच्छादन बढ़ाने के निर्देश भी दिए। इसके अलावा उन्होंने किसानों को इन फसलों का अधिक से अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करने तथा बिक्री आदि की भी समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। जिससे किसानों को अपने उत्पाद का वाजिब दाम मिल सके। इस दौरान कृषि विभाग के उप संचालक जीएस धूर्वे, सहायक संचालक श्री एस एन ताम्रकार सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर चन्द्रवाल ने किसानों को उनके उत्पाद का उचित दाम दिलाने हेतु की जा रही व्यवस्था के अंतर्गत किसान बिचैलियों के माध्यम से अपने उत्पाद की बिक्री न करके कृषक उत्पाद समूह आदि के माध्यम से बिक्री की व्यवस्था के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इसके अंतर्गत उन्होंने मौके पर उपस्थित किसानोें से चर्चा कर इसके लिए जरूरी आवश्यकताओं के संबंध में भी जानकारी ली। किसानों ने कहा कि इस कार्य के लिए उन्हें सर्वप्रथम फसल पकने के बाद फसलों के उचित रखरखाव की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके अंतर्गत फसलों को घुन आदि से बचाने के लिए समुचित मात्रा में दवाइयां आदि की आवश्यकता पड़ेगी। कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों को इसके लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। श्री चन्द्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा किसानों को उनके उत्पाद का वाजिब दाम दिलाने के लिए बिक्री की उचित व्यवस्था के साथ-साथ उनके फसलों का समुचित रखरखाव हेतु सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को कृषि उत्पादक समूह से चर्चा कर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। इस दौरान चन्द्रवाल ने ग्राम मटिया में किसान बिसाहू राम, दीनदयाल, भूवन लाल, द्रोणाचार्य साहू आदि किसानों के खेतों में पहुँचकर वहाँ लगाए गए रबी फसलों का अवलोकन किया। किसान दीनदयाल ने बताया कि पिछले वर्ष उन्होंने रबी सीजन में धान फसल लगाया था। लेकिन इस साल किसान चैपाल में अधिकारियों द्वारा पानी के संरक्षण के उपाय के सुनिश्चित करने हेतु ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लगाने हेतु दी गई समझाईश को स्वीकार करते हुए उन्होंने धान के बदले अपने खेतों में चना फसल लगाया हैै। श्री चन्द्रवाल ने मौके पर उपस्थित किसानों एवं अधिकारियों से प्रति एकड़ चना फसल की कुल उत्पादन तथा अपने उत्पाद की बिक्री से होने वाले लाभ के संबंध में भी जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान के बदले दलहन एवं तिलहन फसल लगाने से पानी की खपत बहुत कम होती है। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारियों को किसानों को ग्रीष्मकालीन धान के बदले अन्य फसल लगाने के लिए पे्ररित करने के अलावा उनके उत्पाद का बेहतर से बेहतर दाम दिलाने हेतु पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
Tags: #राज्य
ShareSend
BBC Hindi News

BBC Hindi News

Related Posts

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…
राज्य की खबरें

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…

August 16, 2025
प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल
राज्य की खबरें

प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल

August 16, 2025
शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…
राज्य की खबरें

शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…

August 16, 2025
दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में पहुंचे बाबा रामदेव समेत कई जिलों के DC-SP , दी श्रद्धांजली
राज्य की खबरें

दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में पहुंचे बाबा रामदेव समेत कई जिलों के DC-SP , दी श्रद्धांजली

August 16, 2025
राम माधव ने कहा, भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, भाजपा-आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं…
राज्य की खबरें

राम माधव ने कहा, भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, भाजपा-आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं…

August 16, 2025
“हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन’
राज्य की खबरें

“हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन’

August 13, 2025
Next Post
भगवान पार्श्वनाथ जी के 2800 वें निर्वाण कल्याणक पर  दो सिक्के एवम् डाक टिकट जारी

भगवान पार्श्वनाथ जी के 2800 वें निर्वाण कल्याणक पर दो सिक्के एवम् डाक टिकट जारी

भंडेरा में आगजनी के पीड़ित परिवार की नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने की मदद

भंडेरा में आगजनी के पीड़ित परिवार की नाड़ी वैद्य गुरुदेव बिरेंद्र देशमुख ने की मदद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Live Cricket Scores

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing
BBC Hindi News

BBC Hindi News is an online news portal that publishes latest and breaking news from all around the nation.

Recent Posts

  • “दस्तावेज लेखक-स्टाम्प विक्रेताओं की प्रदेशव्यापी हड़ताल कल”
  • कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय एवं आरसेटी सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न
  • अवैध रेत परिवहन पर लगातार कार्रवाई, तीन हाइवा जप्त
  • “जीएसटी दरों में कटौती से जनता को राहत : डॉ. विजय शंकर मिश्रा”
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ, जिला धमतरी दिनांक 09 सितंबर 2025 स्थान
  • धमतरी पुलिस द्वारा गुंडा-बदमाशों पर लगातार कार्यवाही जारी धमतरी पुलिस ने की आर्म्स एक्ट पर एक और कार्यवाही

Categories

  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छात्र
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • धर्म
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौषम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य की खबरें
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल प्रदेश

Contact Us

Email : contact-bbchindinews.in@gmail.com, mpcglive.in@gmail.com
Phone : 9993058900, 9424257566
Website : bbchindinews.in

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
← अटल जी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाया गया ← भगवान पार्श्वनाथ जी के 2800 वें निर्वाण कल्याणक पर दो सिक्के एवम् डाक टिकट जारी