Home राज्य की खबरें

प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई व तरक्की के लिये काम कर रहीं है— मुख्य मंत्री,विष्णु देव साय

BBC Hindi News by BBC Hindi News
December 12, 2024
Reading Time: 1 min read
0
प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई व तरक्की के लिये काम कर रहीं है— मुख्य मंत्री,विष्णु देव साय
Post Views: 176

कांकेर:– प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई और उन्नति के लिए कार्य कर रही है। बस्तर अंचल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से बस्तर में रहने वाले लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ सड़क, स्कूल, पेयजल, आवास, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आसानी मिल रही है। अब बस्तर में विकास की बयार बह रही है।

RELATED POSTS

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…

प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल

शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…


मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में पखांजूर से मायापुर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 8.78 करोड़ रुपए, खेल परिसर निर्माण के लिए 02 करोड़, सिविल अस्पताल के मरम्मत कार्य के लिए 30 लाख रूपए और नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम रॉय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में कुल 254.15 करोड़ रुपए के 68 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को प्रदेश की सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इतने कम समय में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के तुरंत बाद 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवासों की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास से जोड़ने पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। प्रदेश में नई उद्योग नीति लागू कर व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य पीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले एक साल में साय सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक कार्य किए। राज्य की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना में हर महीने एक-एक हजार रूपए की राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगातार आवास बन रहे है। किसानों से लेकर हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। कार्यक्रम को अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
Tags: #राज्य
ShareSend
BBC Hindi News

BBC Hindi News

Related Posts

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…
राज्य की खबरें

दारोगा की मिली डे’ड बॉडी, मचा तहलका…

August 16, 2025
प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल
राज्य की खबरें

प्रसव के बाद दो महिलाओं की मौ’त, परिजनों ने किया बवाल

August 16, 2025
शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…
राज्य की खबरें

शिक्षा मंत्री का पार्थिव शरीर दिल्ली से रांची पहुंचा…

August 16, 2025
दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में पहुंचे बाबा रामदेव समेत कई जिलों के DC-SP , दी श्रद्धांजली
राज्य की खबरें

दिशोम गुरु के श्राद्ध भोज में पहुंचे बाबा रामदेव समेत कई जिलों के DC-SP , दी श्रद्धांजली

August 16, 2025
राम माधव ने कहा, भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, भाजपा-आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं…
राज्य की खबरें

राम माधव ने कहा, भारत परमाणु धमकियों से नहीं डरता, भाजपा-आरएसएस के बीच कोई मतभेद नहीं…

August 16, 2025
“हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन’
राज्य की खबरें

“हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिले में रैली का आयोजन’

August 13, 2025
Next Post
Huge quantity of illicit forest timber seized in Watapora Bandipora , FIR Registered

Huge quantity of illicit forest timber seized in Watapora Bandipora , FIR Registered

’सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ थीम पर लगाई गई प्रदर्शनी

’सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ थीम पर लगाई गई प्रदर्शनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Live Cricket Scores

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing
BBC Hindi News

BBC Hindi News is an online news portal that publishes latest and breaking news from all around the nation.

Recent Posts

  • “कलेक्टर की अध्यक्षता में रेडक्रॉस की समीक्षा”
  • ” प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा स्नेह मिलन “
  • ” छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव पर संगीत प्रतियोगिता का हुआ आयोजन “
  • “भाजपा प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन का बालोद में भव्य स्वागत”
  • ” अरिहंत विद्यालय प्रबंधन ने जताया हर्ष “
  • “जिले को मिली नई सौगात सिटी स्कैन मशीन का स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारम्भ”

Categories

  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छात्र
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • धर्म
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौषम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य की खबरें
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल प्रदेश

Contact Us

Email : contact-bbchindinews.in@gmail.com, mpcglive.in@gmail.com
Phone : 9993058900, 9424257566
Website : bbchindinews.in

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
← गोलछा परिवार नें अनाथ मानसिक रूप से विकलांग बालिकाओं की मदद ← Huge quantity of illicit forest timber seized in Watapora Bandipora , FIR Registered