Home राज्य की खबरें

प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई व तरक्की के लिये काम कर रहीं है— मुख्य मंत्री,विष्णु देव साय

BBC Hindi News by BBC Hindi News
December 12, 2024
Reading Time: 1 min read
0
प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई व तरक्की के लिये काम कर रहीं है— मुख्य मंत्री,विष्णु देव साय
Post Views: 137

कांकेर:– प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कांकेर जिले के पखांजूर में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार सभी वर्गों की भलाई और उन्नति के लिए कार्य कर रही है। बस्तर अंचल के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नियद नेल्ला नार जैसी योजनाओं से बस्तर में रहने वाले लोगों को केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं के साथ-साथ सड़क, स्कूल, पेयजल, आवास, बिजली जैसी मूलभूत सुविधाएं आसानी मिल रही है। अब बस्तर में विकास की बयार बह रही है।

RELATED POSTS

CG- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, 16 बच्चों की हाजिरी में सिर्फ 2 बच्चे ही मिले, पर्यवेक्षक निलंबित..

भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ACB-EOW की कार्रवाई, SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर छापा..

शादी में खाना खाने के बाद 45 लोग हुए बीमार, उलटी-दस्त के साथ फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार


मुख्यमंत्री साय ने कार्यक्रम में पखांजूर से मायापुर सड़क सुदृढ़ीकरण के लिए 8.78 करोड़ रुपए, खेल परिसर निर्माण के लिए 02 करोड़, सिविल अस्पताल के मरम्मत कार्य के लिए 30 लाख रूपए और नालंदा परिसर लाइब्रेरी निर्माण की घोषणा की। उन्होंने नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष असीम रॉय की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री  साय ने कार्यक्रम में कुल 254.15 करोड़ रुपए के 68 निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 215.41 करोड़ रूपए के 43 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 38.74 करोड़ रूपए के 25 कार्यों का लोकार्पण सम्मिलित हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि 13 दिसंबर को प्रदेश की सरकार का एक साल पूरा होने जा रहा है और इतने कम समय में जनता से किए गए वायदों को पूरा करने सरकार हरसंभव प्रयास कर रही है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के तुरंत बाद 25 दिसंबर को सुशासन दिवस पर किसानों को अंतर की राशि का भुगतान किया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत नए आवासों की स्वीकृति दी गई। उन्होंने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहकों का पारिश्रमिक प्रति मानक बोरा 4000 रूपए से बढ़ाकर 5500 रूपए किया गया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बस्तर के विकास के लिए सरकार हरसंभव कोशिश कर रही है। नियद नेल्लानार योजना के तहत माओवाद प्रभावित क्षेत्रों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। वहीं विशेष पिछड़ी जनजातियों को विकास से जोड़ने पीएम जनमन योजना चलाई जा रही है। प्रदेश में नई उद्योग नीति लागू कर व्यवसाय और उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी तरह राज्य पीएससी की परीक्षा में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सीबीआई लगातार कार्रवाई कर रही है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि पिछले एक साल में साय सरकार ने प्रदेशवासियों के लिए अनेक कार्य किए। राज्य की 70 लाख महिलाओं को महतारी वंदन योजना में हर महीने एक-एक हजार रूपए की राशि दी जा रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत लगातार आवास बन रहे है। किसानों से लेकर हर वर्ग का कल्याण हो रहा है। कार्यक्रम को अंतागढ़ विधायक विक्रम देव उसेंडी ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में कांकेर विधायक आशाराम नेताम, नगर पंचायत पखांजूर की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका साहा, पूर्व विधायक देवलाल दुग्गा, मंतूराम पवार, राज्य मत्स्य विकास बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष भरत मटियारा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण और बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
Tags: #राज्य
ShareSend
BBC Hindi News

BBC Hindi News

Related Posts

CG- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, 16 बच्चों की हाजिरी में सिर्फ 2 बच्चे ही मिले, पर्यवेक्षक निलंबित..
छत्तीसगढ़

CG- मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने आंगनबाड़ी केंद्रों का किया निरीक्षण, 16 बच्चों की हाजिरी में सिर्फ 2 बच्चे ही मिले, पर्यवेक्षक निलंबित..

April 25, 2025
भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ACB-EOW की कार्रवाई, SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर छापा..
छत्तीसगढ़

भारत माला प्रोजेक्ट गड़बड़ी मामले में ACB-EOW की कार्रवाई, SDM-तहसीलदार समेत 20 अफसरों के ठिकानों पर छापा..

April 25, 2025
शादी में खाना खाने के बाद 45 लोग हुए बीमार, उलटी-दस्त के साथ फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार
छत्तीसगढ़

शादी में खाना खाने के बाद 45 लोग हुए बीमार, उलटी-दस्त के साथ फूड पॉइजनिंग के हुए शिकार

April 25, 2025
CG- गैंगस्टर अमन साहू इनकाउंटर की जांच CID करेगी, नयी FIR दर्ज, केस किया टेकओवर
छत्तीसगढ़

CG- गैंगस्टर अमन साहू इनकाउंटर की जांच CID करेगी, नयी FIR दर्ज, केस किया टेकओवर

April 25, 2025
CRIME NEWS : आराम करने की बात पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

CRIME NEWS : आराम करने की बात पर पति ने पत्नी को जिंदा जलाया, आरोपी गिरफ्तार

April 24, 2025
जमीन सीमांकन के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाला फरार राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

जमीन सीमांकन के लिए 50 हजार रुपए की रिश्वत मांगने वाला फरार राजस्व निरीक्षक गिरफ्तार

April 24, 2025
Next Post
Huge quantity of illicit forest timber seized in Watapora Bandipora , FIR Registered

Huge quantity of illicit forest timber seized in Watapora Bandipora , FIR Registered

’सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ थीम पर लगाई गई प्रदर्शनी

’सुशासन का एक साल, छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल’ थीम पर लगाई गई प्रदर्शनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Live Cricket Scores

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing
BBC Hindi News

BBC Hindi News is an online news portal that publishes latest and breaking news from all around the nation.

Recent Posts

  • Budgam Zones Celebrate Inclusive Sports Culture
  • “काबुली शाह का उर्स एकता भाईचारा का संदेश देती है :: डॉ सलीम राज”
  • “विश्व सुन्दरीयों से जगमगाया चारमिनार”
  • कोरमी ग्राम पंचायत में सड़क कब्जा मामला: ग्रामीणों का आंदोलन की चेतावनी
  • मोर छइहा भुइयां 3 जल्द सिनेमाघरों में, छत्तीसगढ़ी संस्कृति और पारिवारिक कहानी के साथ दर्शकों का दिल जीतने को तैयार
  • “छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ ने की नियमितीकरण की मांग”

Categories

  • अपराध
  • उत्तरप्रदेश
  • खेल
  • चुनाव
  • छत्तीसगढ़
  • छात्र
  • टॉप न्यूज़
  • दिल्ली
  • दुर्घटना
  • देश
  • धर्म
  • बिहार
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • मौषम
  • राजनीति
  • राजस्थान
  • राज्य की खबरें
  • लाइफस्टाइल
  • विज्ञान
  • विदेश
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल प्रदेश

Contact Us

Email : contact-bbchindinews.in@gmail.com, mpcglive.in@gmail.com
Phone : 9993058900, 9424257566
Website : bbchindinews.in

  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

No Result
View All Result
  • Home
  • टॉप न्यूज़
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • विज्ञान

© 2024 BBC hindi News - All Rights Reserved |

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
← गोलछा परिवार नें अनाथ मानसिक रूप से विकलांग बालिकाओं की मदद ← Huge quantity of illicit forest timber seized in Watapora Bandipora , FIR Registered