google.com, pub-4211912006974344, DIRECT, f08c47fec0942fa0 ,,,जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख का गृह ग्राम बुढ़ानपुर में जोरदार स्वागत - BBC Hindi News

,,,जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख का गृह ग्राम बुढ़ानपुर में जोरदार स्वागत

,,,बच्चों ने दी सास्कृतिक प्रस्तुति
,, देवरी, सुरेगांव तथा अर्जुन्दा भाजपा मंडल अध्यक्ष भी हुए शामिल

RELATED POSTS

बालोद :–नव नियुक्त बालोद जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख का उनके पैतृक ग्राम में जोरदार स्वागत किया गया। गांव में पहुंचते ही उनका स्वागत करने लोग उमड़ पड़े। आसपास के भाजपा कार्यकर्ता भी काफी संख्या में कार्यक्रम में पहुंचे। गांव में पहुंचते ही मातृभूमि के प्रति उनका प्यार छलक पड़ा और उनके संबोधन में एक पल तो ऐसा भी आया कि वे भाउक हो गए।
गुंडरदेही ब्लाक के ग्राम पंचायत सिब्दी के आश्रित ग्राम बुढ़ानपुर में मंगलवार को जिला भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख का भव्य स्वागत समस्त ग्रामवासियो तथा भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया।
जैसे ही भाजपा अध्यक्ष चेमन देशमुख पैत्रिक ग्राम पहुँचे, ग्रामवासियो द्वारा बाजा गाजा के साथ आत्मीय स्वागत किया गया। फटका फोड़े, हनुमान मन्दिर में पूजा अर्चना की। अपने घर के इष्ट देवी देवता की पूजा की। माता शीतला मन्दिर में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। पूरे गांव में दिवाली जैसा माहौल था। चेमन देशमुख ने गली मुहल्ले में जा कर सभी छोटे बड़े से आशीर्वाद प्राप्त किया। गांव में लोग उनके स्वागत के लिए इतने आतुर थे कि हर कोई उन्हें माला पहनाने बेताब नजर आए। स्वागत का क्रम छोटा होने की बजाय बढ़ता ही जा रहा था |
कभी नहीं भूल सकती माता व मातृभूमि
उद्बोधन मे अपनी जन्म भूमि की यादों को बताते हुए कहा कि माता और मातृ भूमि स्वर्ग से भी महान है। मैं इनको नहीं भूल सकता। आपका आशीर्वाद मेरे ऊपर हमेशा रहे, अपने गांव के साथ साथ आस पास के ग्रामों की समस्या को यथोचित हल करने की बातें कही। उन्होंने कहा की जिस प्रकार छोटे से बड़े होने में परिवार वा गांव वालों का प्यार साथ रहा। इसी तरह राजनीतिक ऊंचाइयों की ओर बढ़ने में भी मैं इस गांव के सहयोग को नहीं भूल सकता।

क्षेत्र के मंडल अध्यक्षों ने भी किया जोशीला स्वागत
आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के देवरी मंडल अध्यक्ष विवेक वैष्वव, सुरेगांव मंडल अध्यक्ष सुरेश साहू, तथा विश्वास गुप्ता सभी अपने अपने पदाधिकरियों के साथ देशमुख से मिलने पहुँचे। सभी ने देशमुख का सम्मान भी किया।
कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश कटझरे, प्रणेश जैन, जिला पंचायत सदस्य मोंटी यादव, पूर्व जनपद सदस्य निर्भय साहू, सोसाईटी प्राधिकृत अध्यक्ष पवन सोनबरसा, सुनील बेलचंदन, बृजेश सोनी, याद राम साहू, जनपद सदस्य दुर्गेश्वरी यादव, भारती साहू, अंगेश्वर ठाकुर, किसान मोर्चा अध्यक्ष गवेन्द्र साहू, विक्रम देशमुख, प्रशांत भारद्वाज, कुंज लाल साहू, हरीश साहू तिलक देशमुख, सुनील साहू समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे। मंच संचालन पूर्व मंडल अध्यक्ष खेरथा टिनेश्वर बघेल तथा आभार दौलत देशमुख ने किया।

Buy JNews
ADVERTISEMENT
BBC Hindi News

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Live Cricket Score

Corona Widget

Rashifal

Currently Playing

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.